बोर्ड परीक्षा में जीजीआईसी संघीपुर का शानदार प्रदर्शन
Post Views: 91
तीर्थ चेतना न्यूज
हरिद्वार। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, संघीपुर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल का 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।
स्कूल की प्रिंसिपल डा. अराधना गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष हाई स्कूल 15 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। 12 वीं में 27 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। इसमें 10 छात्राओं ने सम्मान सहित परीक्षा पास की।
12 वीं में सालिहा ने 88.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम, 84 प्रतिशत के साथ सादिया ने द्वितीय और 82.8 प्रतिशत के साथ साहिबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिसबाह ने 81 और इकरा ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 10 वीं आसिफा ने सबसे अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।