गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज गुप्तकाशी में छात्र/छात्राओं को किया नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज गुप्तकाशी में छात्र/छात्राओं को किया नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक

तीर्थ चेतना न्यूज

गुप्तकाशी । गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, गुप्तकाशी विद्यापीठ में एंटी ड्रग्स सेल और छात्रवृत्ति प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान आयोजित कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं को नशे क ेदुष्प्रभावों से जागरूक किया और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए विभिन्न छात्रवृत्तियों की संपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।

नशा जीवन का नाशक ब्रह्माकुमारी शिवानी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क प्रतिभाग किया। उन्होंने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि नशा जीवन को पूरी तरह नष्ट कर देता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मनोज कुमार गैड़ी जी ने कहा कि नशा मुक्त भारत और नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान मानव जीवन के लिए एक औषधि (दवाई) के समान है। उन्होंने युवाओं से एक स्वस्थ और व्यसनमुक्त समाज बनाने का आह्वान किया।इन्होंने संभाली मुख्य जिम्मेदारीकार्यक्रम की रूपरेखा और विषयोपस्थापन डॉ. आज़ाद जी द्वारा किया गया। मंच का कुशल और सफल संचालन डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र जी ने किया।

कार्यक्रम मेंविशिष्ट अतिथि के रूप में एक फाउंडेशन के करण ने फाउंडेशन की छात्रवृत्ति योजना के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि इस कल्याणकारी योजना के तहत महाविद्यालय की अधिकतम 60 छात्राओं को ₹30,000 प्रति वर्ष के हिसाब से तीन वर्षों तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जो उनकी पढ़ाई में संबल बनेगी।

कार्यक्रम के समापन पर एंटी ड्रग्स सेल के प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर डॉ. योगीशा, डॉ. अंजना समेत सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मी मौजूद रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *