डा. राजेंद्र डोभाल IGNITE उत्कृष्टता केंद्र हेतु गठित पीएमजी के अध्यक्ष बनें
तीर्थ चेतना न्यूज
देहरादून। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. राजेंद्र डोभाल को टेक्नोलॉजी एम्पावरिंग इंडस्ट्री 4.0 विषय पर स्थापित आईजीएनआईटीई उत्कृष्टता केंद्र हेतु गठित परियोजना प्रबंधन समूह के अध्यक्ष/ मुख्य मार्गदर्शक होंगे।
डा. राजेंद्र डोभाल की अध्यक्षता में गठित परियोजना प्रबंधन समूह में एसटीपीआई की निदेशक श्रीमती वंदना श्रीवास्तव, निदेशक स्टार्टअप एवं नावाचार राकेश दुबे, प्रभारी अधिकारी एसटीपीआई मनीष कुमार, स्वाती खडकड़ रावत,अपर निदेशक आईटीडीए,आईआईटी रूड़की के असिस्टेंट प्रोफेसर सिद्धार्थ खरे, एवोन टेक्नोलॉजी के विजेंद्र चौहान, एमडी इंडो जर्मन ब्रेक्स प्रा.लि. विपुल दावर और उत्कृष्टता केंद्र के प्रमुख को सदस्य के रूप में शामिल किया है।
परियोजना प्रबंधन समूह उत्कृष्ठता केंद्र की सभी गतिविधियों का प्रबंधन एवं निगरानी करेगा। केंद्र की आवश्यक्तानुसार स्टार्ट अप की स्क्रीनिंग, उपकरणों का अंतिम चयन, वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीद, मानव संसाधन की नियुक्ति आदि कार्यों के लिए परिचालन समितियों का गठन करना है। गठित समितियां अपने संस्तुति पीएमती को प्रस्तुत करेंगी। अनुमोदन पीएमजी देगा।
उत्कृष्टता केंद्र और अन्य व्यक्तियों/ संगठनों के बीच नए संपर्क एवं सहयोग के अवसर तलाशना और उन्हें बढ़़ावा देना, ताकि मेंटर इकोसिस्टम क निरंतर विकास हो सके और केंद्र के इनक्यूबेट किए गए स्टार्ट अप्स का लाभ मिल सकंे।


