कांग्रेस में चला अनुशासन का डंडा, तीन नेता पार्टी से निष्कासित
तीर्थ चेतना न्यूज
देहराूदन। कांग्रेस पार्टी ने अनुशासन का डंडा चलाते हुए तीन नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। तीनों पर संगठन में अनुशासनहीनता का आरोप है।
पिथौरागढ़ में पार्टी परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंच पर हंगामा किया था। इसमें पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी और दीपक लुंठी शामिल रहे।
पार्टी ने तीनों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए रविवार को छह साल के लिए संगठन से निष्कासित कर दिया। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी के हस्ताक्षर से जारी पत्र में उक्त जानकारी दी गई है।
