भाजपा नेता नलिन भटट ने सांसद अनिल बलूनी के सम्मुख रखा टीईटी का मामला
तीर्थ चेतना न्यूज
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नलिन भटट ने शिक्षकों के टीईटी मामले को गढ़वाल सांसद अनिन बलूनी के सम्मुख रखा। सासद ने आश्वासन दिया कि संबंधित के सम्मुख इस प्रकरण को मजबूती के साथ रखा जाएगा।
शुक्रवार को नई दिल्ली मंे सांसद बलूनी को लगातार चौथी बार पार्टी का राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख का बनने की बधाई देने पहुंचे नलिन भटट ने उनके सम्मुख शिक्षकों के टीईटी प्रकरण को प्रभावी ढंग से रखा। बताया कि कैसे आरटीई एक्ट से पूर्व सेवा में आए शिक्षक इस कानून की जद में आए। इससे शिक्षकों की मनोदशा का हाल भी सांसद के सम्मुख रखा।
भाजपा नेता नलिन भटट ने सांसद बलूनी से मांग की कि आरटीई एक्ट के लागू होने के बाद एनसीटीई द्वारा शिक्षकों की आर्हता को लेकर जारी अधिसूचना से पूर्व सेवा में आए शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए।
सांसद बलूनी ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सम्बधित से सकारात्मक वार्ता करने का आश्वासन दिया है। पूर्व में बीटीसी वाले शिक्षकों के प्रकरण के निस्तारण में सांसद बलूनी ने अहम रोल अदा किया था।
