मुनिकीरेती में डंपर और कार में भिडंत, दो की मौत
तीर्थ चेतना न्यूज
मुनिकीरेती। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में बदरीनाथ हाइवे पर विपरीत दिशा में आ रहे डंपर और कार में हुई सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। दो घायलों को उपचार के लिए एम्स भेजा गया है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में श्रीनगर की ओर जा रही एक कार और ऋषिकेश की ओर आ रहे एक डंपर आपस में टकर गए। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिगस्त हो गई और चारों लोग अंदर फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए हॉस्पिटल भिजवाया।
सूचना मिल रही है कि इसमें दो लोगों की मौत हो गई। हालांकि अभी पुलिस के स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए एम्स भेजा गया है।
