टिहरी धारमंडल के यशपाल कैंतुरा बनें दिल्ली नगर निगम में पार्षद
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। टिहरी जिले के धारमंडल के नेल्डा गांव निवासी यशपाल कैंतुरा दिल्ली नगम निगम के चुनाव में पार्षद पद पर चुनाव जीत गए। इस सूचना से उनके मूल गांव और मुनिकीरेती में खुशी का माहौल है।
यशपाल कैंतुरा एमसीडी के वार्ड नंबर 200, पांडव नगर से भाजपा के प्रत्याशी थे। इस सीट पर उनका मुकबाला आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेजा से था। धारामंडल के नेल्डा गांव निवासी यशपाल कैंतुरा उन पर भारी पड़े। कड़े मुकबाले में उन्होंने यहां भाजपा को जीत दिला दी।
यशपाल कैंतुरा का परिवार मुनिकीरेती नगर पालिका के 14 बीघा में रहता है। उनके भाई लोकपाल कैंतुरा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में खासे सक्रिय हैं। जबकि छोटे भाई विजय कैंतुरा सरकारी सेवा में हैं। यशपाल के दिल्ली में चुनाव जीतने की सूचना मिलते ही उनके घर में खुशी का माहौल है। इसके अलावा उनके गांव धारमंडल नेल्डा में भी लोगों ने उनकी जीत पर खुशी व्यक्त की।