ढालवाला क्षेत्र में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क

ढालवाला क्षेत्र में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क
Spread the love

मुनिकीरेती। नरेंद्रनगर विधानसभा के ढालवाला, मुनिकीरेती आदि क्षेत्रों में महिला कांग्रेस ने डोर-टू-डोर संपर्क कर पार्टी प्रत्याशी ओम गोपाल रावत के लिए वोट मांगे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने महंगाई और बेरोजगारी को भाजपा सरकार की देन बताया।

नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की जीत के लिए जुट गए हैं। बुधवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव श्रीमती प्रमिला बिजल्वाण के नेतत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने ढालवाला आदि क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर पार्टी प्रत्याशी ओम गोपाल रावत को विजयी बनाने की अपील की।

कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताया कि महंगाई और बेरोजगारी भाजपा सरकार की देन है। इस मौके पर प्रदेश सचिव श्रीमती प्रमिला बिजल्वाण के अलावा प्रदेश सचिव सुमन नैथानी, नगर अध्यक्ष पदमा सेमवाल, सुजाता खत्री, चित्रा पुंडीर आदि मौजूद थे।

इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ओम गोपाल रावत ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर वोट मांगे। प्रियंका गांधी की वर्चुअल रैली से पूर्व उन्होंने क्षेत्र के विकास की हकीकत लोगों के सम्मुख रखी। कहा कि कांग्रेस शासन में ही विकास हुआ है। जोर देकर कहा कि क्षेत्र के विकास को कांग्रेस ही गति देगी।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *