देवस्थानम एक्ट को लेकर सरकार के मन में चल क्या रहा है

देवस्थानम एक्ट को लेकर सरकार के मन में चल क्या रहा है
Spread the love

ऋषिकेश। देवस्थानम एक्ट को लेकर भाजपा सरकार के मन में आखिर क्या चल रहा है। क्या तमाम स्रोतों से पहुंची कथित जानकारी भ्रम की स्थिति तो पैदा नहीं कर रही है। इसको लेकर तमाम बातें भी सामने आ रही हैं।

देवस्थानम एक्ट को लेकर भाजपा सरकार पिछले एक साल से तमाम जानकारी जुटा चुकी है। इन जानकारियों का मीडिया ट्रायल भी खूब हुआ। इसे भूतो न भविष्यति वाले निर्णय साबित करने के भी खूब प्रयास हुए।

अब एक रिपोर्ट भी सरकार को मिलने की बात सामने आ रही है। इन सबके बीच देवस्थानम एक्ट की एडवोकेसी करने वाले एक कैबिनेट मंत्री को छोड़कर सभी सरकार में हैं। सिर्फ मुख्यमंत्री ही पूर्व हुए हैं।

देवस्थानम एक्ट का विरोध कर रहे तीर्थ पुरोहित, हक हकूकधारी और आम जन सरकार को पहुंची तमाम रिपोर्ट और जानकारियों को लेकर खास रूचि नहीं दिखा रहे हैं। वजह लोग एक्ट को समाप्त देखना चाहते हैं और तमाम मंचों पर इस बात को मजबूती के साथ रख चुके हैं।

यही वजह है कि भाजपा और सरकार में इसको लेकर भ्रम बन रहा है। इसकी वजह राजनीतिक मुलम्मे वाली जानकारियों को बताया जा रहा है।

सार्वजनिक मंच पर अभी तक देवस्थानम एक्ट की एडवोकेसी के साथ एक खास वर्ग को नसीहत देने वालों के मन में एक्ट को समाप्त करने की मांग को लेकर आखिर क्या चल रहा होगा। एक्ट का विरोध कर रहे तीर्थ पुरोहितों के बीच इसको लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *