क्या वास्तव में खरीदा/बेचा गया विधायकी का टिकट

क्या वास्तव में खरीदा/बेचा गया विधायकी का टिकट
Spread the love

ऋषिकेश। क्या वास्तव में उत्तराखंड में राजनीतिक दलों ने विधायकी का टिकट बेचे हैं। भाजपा के दो निवर्तमान विधायकों ने अपनी पार्टी पर इस तरह के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद लोग जानना चाहते हैं कि क्या वास्तव में ऐसा है।

इन दिनों उत्तराखंड में पांचवी विधानसभा के लिए चुनाव प्रक्रिया गतिमान है। राजनीतिक दल किसी भी तरह सत्ता में आने के लिए जोर लगा रहे हैं। लोक लुभावन वादे हो रहे हैं। इस बीच कुछ गंभीर मामले भी सामने आए हैं।

टिहरी से भाजपा के निवर्तमान विधायक धन सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि टिहरी का बीजेपी का टिकट 10 करोड़ में बिका। नेगी अब टिहरी से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं और कभी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा के प्रत्याशी हैं।

इसी प्रकार रूद्रपुर से भाजपा के निवर्तमान विधायक राजकुमार ठकुराल ने आरोप लगाया कि रूद्रपुर का भाजपा का टिकट पांच करोड़ में खरीदा गया। चर्चाएं कुछ औ टिकटों को लेकर भी हैं। ये चर्चाएं कानाफूसी तक सीमिति है।

2017 में भाजपा के टिकट से विधायक बनें दो नेताओं के टिकट की खरीदफरोख्त के आरोप को राजनीतिक दल भले चुनावी हो हल्ले से दबा रहा हो। मगर, आम लोग इस पूरे प्रकरण से सन्न है। लोग इस मामले की हकीकत जानना चाहते हैं। इस पर पार्टी के स्तर से कोई सफाई न आने से मामला और गंभीर हो रहा है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *