ऋषिकेष। दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को प्रस्तावित वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली की तैयारियां जोरों पर हैं। तीर्थ नगरी ऋषिकेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता महारैली में प्रतिभाग करेंगे।
रविवार को रेलवे रोड स्थित पार्टी कार्यालय में वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली की तैयारी को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बैठक की। सभी कांग्रेसजनों से अपने साथियों सहित अधिक से अधिक संख्या में चलने की अपील की गई। साथ ही जानेंआने की व्यवस्था आदि की तैयारियों के विषय में पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष परवादून मोहित उनियाल, पूर्व पीसीसी जयेंन्द्र रमोला, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ कांग्रेसी अरविन्द जैन, मदन मोहन शर्मा, प्यारेलाल जुगरान, व्यापार संगठन अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, राकेश अग्रवाल, मदन शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, ऋषि सिंघल, राजेंद्र कोठारी, विवेक तिवारी, सरोजिनी थपलियाल, भगवान सिंह पवार, राज पोसवाल, मनीष जाटव, सुमित चौहान, अशोक शर्मा, मधु मिश्रा, विजेंद्र गौड़, विक्रमजीत वशिष्ठ, राजेश शाह, बप्पी अधिकारी, राजेश शर्मा, शुभम, आदित्य, आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।