यमकेश्वर में विराट हिंदू सम्मेलन 22 फरवरी को

यमकेश्वर में विराट हिंदू सम्मेलन 22 फरवरी को

तीर्थ चेतना न्यूज

यमकेश्वर। 22 फरवरी को प्रस्तावित विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। लोगों को सम्मेलन हेतु आमंत्रित करने को गांव-गांव पत्रक बांटे जा रहे हैं।

भाजपा नेत्री मीरा रतूड़ी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शुक्रवार को यमकेश्वर विधानसभा के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान मीरा रतूड़ी ने ग्रामीणों को 22 फरवरी को होने वाले विराट हिंदु सम्मेलन में आतंत्रित किया।

उमरोली, जामल, जिया दमराडा,चाई दमराडा व बिथ्याणी में विरोट हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने हेतु जन सम्पर्क किया गया। इसके अलावा क्षेत्र के लोगों ने भाजपा नेत्री मीरा रतूड़ी से विभिन्न समस्याएं भी साझा की और निदान का अनुरोध किया।

मीरा रतूड़ी ने बताया कि 22 फरवरी को प्रस्तावित विराट हिंदु सम्मेलन को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिख रहा है। बताया कि पत्रक के माध्यम से इसकी जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जा रही है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *