सचिव विनोद रतूड़ी ने किया गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नौघर लंबगांव का निरीक्षण

सचिव विनोद रतूड़ी ने किया गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नौघर लंबगांव का निरीक्षण

तीर्थ चेेतना न्यूज

प्रतापनगर। राज्य के भाषा सचिव वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनोद रतूड़ी ने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, नौघर लंबगांव का निरीक्षण किया।

टिहरी जिले के दौरे में गुरूवार को भाषा सचिव विनोद रतूड़ी गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, नौघर लंबगांव पहुंचे। यहां उन्होंने कॉलेज के आधारभूत ढांचे व शैक्षणिक स्थिति की जानकारी ली गई। कॉलेज में भाषा एवं साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियों, पुस्तकालय के संदर्भ में विमर्श किया गया। इस वार्ता में एस.डी.एम. प्रतापनगर श्री प्रेम लाल भी उपस्थित रहे।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विपिन कुमार शर्मा ने संस्थान के विजन एवं भविष्य की योजनाओं से सचिव महोदय को अवगत कराया । इस अवसर पर हरेला पखवाड़ा के तहत महाविद्यालय परिवार एवं पर्यावरण समिति के सौजन्य से श्री विनोद रतूड़ी द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

सचिव भाषा द्वारा स्थानीय भाषिक संस्कृति के विस्तार के लिए आह्वान किया गया. प्रभारी प्राचार्य एवम युवा लेखक डॉक्टर.विपिन कुमार शर्मा द्वारा माननीय सचिव को अपनी पुस्तक तुम जिंदगी का नमक हो भेट की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एस के पांडे, डॉ भरत सिंह चुफाल, डॉ शुभम उनियाल, डॉ विजय राणा, डॉ भरत सिंह राणा, श्रीमती प्रियंका डिमरी, श्री मयंक, कु.अनुकृति बडोला, महाविद्यालय कर्मचारी श्री प्रदीप रावत, लोकेश पंवार, अरविंद रावत, मधु, सोबन, चंपा देवी आदि उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *