विज्ञान चौपालः उत्तराखंड भर में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस

विज्ञान चौपालः उत्तराखंड भर में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस

थौलधार। विज्ञान चौपाल के बैनर तले उत्तराखंड भर में राष्ट्रीय गणित दिवस धूमधाम से मनाया गया। गणित में भारत के योगदान को रेखांकित किया गया।

जब जीरो दिया मेरे भारत ने, भारत ने मेरे भारत ने, दुनिया को तब गिनती आई। तारों की भाषा भारत ने, दुनिया को पहले सिखलाई। देता न दशमलव भारत तो, यूँ चाँद पे जाना मुश्किल था। धरती और चाँद की दूरी का अंदाजा लगाना था मुश्किल।

उत्तराखंड में कुछ इस तरह से मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवसभारत 2012 से हर साल 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाता है। यह दिन गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

इस वर्ष राष्ट्र रामानुजन की 134वीं जयंती सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार में बड़े उत्साह से मनाया गया। संरक्षक विज्ञान चौपाल राजेश चमोली जी ने राष्ट्रीय गणित दिवस मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य लोगों को गणित के विकास और मानवता के विकास में इसके महत्व के बारे में जानकारी दी।

महावीर प्रसाद भट्ट जी ने मंच का संचालन किया, विद्यालय के प्रधानाचार्य बीपी डोभाल द्वारा अदभुत गणितज्ञ श्री निवास की चित्र पर माल्यार्पण किया साथ ही गणित जीवन का आधार पर अपने विचार दिए।

विद्यालय के शिक्षक अनन्त राम भट्ट, महेश रतूड़ी, विमल सकलानी, मनेश चंद, एम पी भट्ट , शिक्षिका श्रीमती रेखा, वंदना पुष्पा सेमवाल, संगीता के साथ ही छात्र सचिन, अखिलेश, कुलवीर, युवराज, छात्रा शिवानी, कल्पना, भूमिका, ने विज्ञान गीत, गणित के सिद्धांत, कविता प्रस्तुत की।

छात्र/ छात्राओं ने गणित नाटक के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंचन किया। अंत मे प्रधानाचार्य जी द्वारा छात्रो को पुरस्कृत किया गया। प्रताप नगर विकास खण्ड प्रताप नगर में विज्ञान समन्वयक तेजेन्द्र जयाडा जी के संरक्षक में बडी धूम धाम से गणित दिवस का आयोजन किया गया।

जौनपुर ब्लॉक में विज्ञान समन्वयक कमलेश सकलानी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज सत्यों पुजार गाँव मे अन्य विद्यालयों के छात्रों के साथ गणित दिवस मनाया गया।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *