विधानसभा का बजट सत्र नौ मार्च से गैरसैंण में
तीर्थ चेतना न्यूज
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र सोमवार नौ मार्च से भराड़ीसैंण, गैरसैंण में होगा। इस बार सत्र पांच दिन तक चलेगा।
प्रमुख सचिव विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग ने विधान सभा के सचिव को शासन के निर्णय से अवगत कराया है। इसके मुताबिक भराड़ीसैंण, गैरसैंण में पंचम विधानसभा का बजट सत्र सोमवार नौ मार्च से शुक्रवार 13 मार्च तक आहूत कर लिया जाए।
इस तरह से सरकार मार्च के दूसरे सप्ताह बजट सत्र के लिए पहाड़ चड़ेगी।


