उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश]छह लोग बताए जा रहे हैं सवार

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश]छह लोग बताए जा रहे हैं सवार

तीर्थ चेतना न्यूज

उत्तरकाशी। देहरादून से गंगोत्री के लिए उड़ान भरने वाला प्राइवेट कंपनी का एक हेलीकॉप्टर जिले के गंगनाली क्षेत्र में हवाई दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि इसमें पायलट समेत छह लोग सवार थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहंुच गए हैं।

मिल रही जानकारी के मुताबिक गुरूवार सुबह देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से प्राइवेट कंपनी के एक हेलकॉप्टर ने खरसाली के लिए उड़ान भरी। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे।

उत्तरकाशी जिले के गंगनाली क्षेत्र में हेलीकॉप्टर हवाई दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा जा रहा है। हेलीकॉप्टर में सवार अन्य लोगों के बारे में अभी तक प्रशासन के स्तर से कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *