अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ के कुमाऊं के मंडलीय चुनाव में विजय कुमार गोस्वामी अध्यक्ष और कैलाश सिंह डोलिया मंत्री चुने गए।
जीआईसी अल्मोड़ा में शुक्रवार को शुरू हुए दो दिवसीय अधिवेशन के अंतिम दिन शनिवार को मंडलीय कार्यकारिणी हेतु चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर विजय कुमार गोस्वामी निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वि जगदीश सिंह बिष्ट को 61 मतों से हराया।
गोस्वामी को 345 और बिष्ट को 28 मत मिले। इस पद के अन्य प्रत्याशी गोकुल सिंह मार्तोलिया को 246, भुवन चंद्र जोशी को 172 और तारा पनेरू को आठ मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर 332 मत लेकर दुर्गादत्त गुणवत्त विजयी रहे।
महिला उपाध्यक्ष पद पर प्रीति ममगाईं निर्विरोध निर्वाचित हुई। अन्य प्रत्याशी अशेष अग्रवाल को 308, नारायण सिंह चौहान को 280 और पंचम सिंह मेवाड़ी को 103 मत मिले।
मंत्री पद पर कैलाश सिंह डोलिया 544 मतों के साथ विजयी रहे। इस पद के अन्य प्रत्याशी पुष्पेश सांगा को 214, चंद्रेश्वर पुजारी को 147 और माधो सिंह बिष्ट को 146 मत मिले। संयुक्त मंत्री रविशंकर गुसाईं 345 मत पाकर निर्वाचित हुए। इस पद पर राजीव कुमार को 276, महेंद्र सिंह पटवाल 227 और दुर्गेश चंद्र जोशी को 197 मत मिले।
संगठन मंत्री पद पर गणेश चंद्र पाठक निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षा और शिक्षकों की बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प लिया। इस मौके पर निवर्तमान मंडलीय कार्यकारिणी और सभी जिलों के पदाधिकारी मौजूद थे।