गवर्नमेंट पीजी कॉलेज उत्तरकाशी में आयुर्वेद की प्रासंगिकता पर व्याख्यान

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज उत्तरकाशी में आयुर्वेद की प्रासंगिकता पर व्याख्यान

उत्तरकाशी। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, उत्तरकाशी में अजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय ज्ञान परंपरा के स्वर्णिम अध्याय व्याख्यान माला की कड़ी में रंगमंच औऱ सामाजिक सरोकार एवं आयुर्वेद की वर्तमान प्रसंगिकता विषय पर व्याख्यान आयोजित कराया गया।

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर, महाशय राजीव कुमार सरस्वती शिशु मंदिर तिलोथ में हुआ. बिषय विशेषज्ञ जफ़र ने रंगमंच के सामाजिक पक्ष पर प्रस्तुति दी तथा डॉ. विनोद रावत जी ने आयुर्वेद की मूल भावना तथा उससे जुड़े जनकल्याण विषय पर विचार रखे।

कॉलेज की प्रिंसिपल सविता गैरोला ने व्याख्यान के विषयों पर अपने पक्ष रखे तथा सभी स्वयंसेवी से गंभीरता से सभी सत्रों में प्रतिभाग करने पर जोर दिया. कार्यक्रम में सेवा योजना प्रभारी डॉ वीर राघव खंडूरी, डॉ सुनीता रावत, अमृत महोत्सव प्रभारी डॉ. विश्वनाथ राणा, डॉ रूचि कुलश्रेष्ठ, डॉ शिक्षा सेमवाल उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *