गवर्नमेंट पीजी कॉलेज उत्तरकाशी में चित्रकला एवं गृहविज्ञान विभाग ने लगाई प्रदर्शनी

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज उत्तरकाशी में चित्रकला एवं गृहविज्ञान विभाग ने लगाई प्रदर्शनी

तीर्थ चेतना न्यूज

उत्तरकाशी। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, उत्तरकाशी के चित्रकला एवम गृहविज्ञान विभाग द्वारा विभागीय परिषद् के बैनर तले प्रदर्शनी आयोजित की गई।

शुक्रवार को प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रो. डीडी पैन्यूली द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं के मध्य प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया जिसमें पारंपरिक और आधुनिक पेंटिग, पोट्रेट, क्रिएटिव आर्ट, बांधनी, ब्लॉक प्रिंटिंग, भारत की पारंपरिक कढ़ाई तथा हैंड मेड उत्पाद का प्रदर्शन किया गया।

प्राचार्य ने अपने संदेश में सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी और उनको कला के क्षेत्र में आगे बढने के लिए प्रोत्शाहित किया। चित्रकला विभाग के विभाग प्रभारी डा बच्चन लाल द्वारा चित्रकला गृह विज्ञान जैसे कौशल विषयों की सराहना की गई और छात्र छात्राओं को ऐसे ही रुचि रखने में प्रोत्शाहित किया। प्रदर्शनी में महाविद्यालय के प्राध्यापक डा बच्चन लाल, डा ममता , डा मधु बहुगुणा डा गंगोत्री तथा डा प्रीती बर्तवाल उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *