संघ नेता विपिन भटट का निधन
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। संघ नेता रहे विपिन भटट नहीं रहे। वो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया।
मूल रूप से देवप्रयाग के कोठी गांव निवासी विपिन भटट आरएसएस से जुड़े थे। सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्ति के बाद भटट, टीचर कालोनी, लक्कड़घाट श्यामपुर में रह रहे थे। सोमवार देर शाम उनका निधन हो गया।
उत्तर प्रदेश के बड़ौत जिले ( संघ की दृष्टि) के पहले जिला प्रचारक रहे विपिन भटट आपातकाल मेंसंघ प्रमुख रहे प्रो. रज्जू भैया के साथ 19 माह बुलंदशहर जेल में रहे।
प्रखर राष्ट्रवादी भटट जीवन भर संघ के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा में लीन रहे। भटट अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर देवप्रयाग में शोक की लहर है। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।