वरिष्ठ पत्रकार विक्रम सिंह का निधन

वरिष्ठ पत्रकार विक्रम सिंह का निधन
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। वरिष्ठ पत्रकार विक्रम सिंह (70) नहीं रहे। वो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

ऋषिकेश के वरिष्ठ पत्रकार और पत्रकारों को भाउ विक्रम सिंह का निधन हो गया। वो कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। दो दिन पूर्व परिजन उन्हें उपचार के लिए एम्स ले गए थे। एम्स में हालात में सुधार नहीं आया तो परिजनों उन्हें जौलीग्रंाट हॉस्पिटल ले गए। वहां उनका प्रॉपर उपचार भी शुरू हो गया था।

देर रात उनकी हालत बिगड़ने लगी। बताया जा रहा है कि उनके तमाम अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। तड़के सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे पत्रकार रणवीर सिंह ने बताया कि दो दिनों से वो कमजोरी महसूस कर रहे थे। शुगर डाउन होने पर उन्हें हॉस्पिटलाइज किया गया था। मगर, हालात नहीं सुधरे।

पत्रकार विक्रम सिंह के निधन पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *