स्व. प्रेम गौनियाल स्मृति गढ़ महोत्सव 10 फरवरी को

उत्तराखंड नवनिर्माण सेवा समिति ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। उनसे के संस्थापक स्व. प्रेम गौनियाल स्मृति गढ़ महोत्सव 10 फरवरी को श्री भरत मंहदर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में होगा। आयोजकों ने इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
उत्तराखंड नवनिर्माण सेवा समिति के पदाधिकारियों ने गुरूवार को ऋषिकेश प्रेस क्लब में मीडिया से आयोजन की तैयारियों को साझा किया। कहा कि उनसे के माध्यम से लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए स्व. प्रेम गौनियाल ने उल्लेखनीय कार्य किए।
उनकी स्मृति में 10 फरवरी को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में गढ़ महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सांस्कृति संध्या के साथ-साथ रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। लोक गायक मंगलेश डंगवाल, संगीता ढौंडियाल और पूनम सती प्रस्तुतियों देंगी।
बताया कि इस मौके पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में पदाधिकारियों ने कहा कि कारोना के चलते दो साल उनसे की गतिविधियां प्रभावित रही। अब इसे फिर से एक्टिव किया गया है।
इस मौके पर उत्तराखंड नवनिर्माण सेवा समिति के अध्यक्ष जगदीश, कंडवाल, जितेंद्र भटट, हेमंत डंग, नवीन देशवाल, ललित शर्मा, सुल्तान सिंह रावत, गोपाल नेगी आदि मौजूद थे।