कमिश्नर के पौड़ी में स्थायी तौर पर न बैठने से लोग खफा
नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति का धरना
तीर्थ चेतना न्यूज
पौड़ी। मंडल मुख्यालय, पौड़ी की व्यवस्थागत दुर्दशा को लेकर लोगों का दर्द छलकने लगा है। लोग चाहते हैं कि कमिश्नर पौड़ी मुख्यालय में बैठें।
राज्य गठन के बाद पौड़ी की विभिन्न स्तरों से हुई उपेक्षा को लेकर समय-समय पर आंदोलन होते रहे हैं। मगर, उपेक्षा का क्रम समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री पौड़ी के रसूख को लौटाने का भरोसा भी दे चुके हैं। मगर, होता कुछ नहीं दिख रहा है।
बहरहाल, एक बार फिर से लोग पौड़ी की उपेक्षा के विरोध में स्वयं ही आगे आए हैं। शनिवार को नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति के बैनर तले लोगों ने धरना दिया। मांग की कि मंडल मुख्यालय में कमिश्नर स्थायी तौर पर बैठें।
मौजूदा कमिश्नर के पास अन्य अतिरिक्त जिम्मेदारी होने की वजह से वो पौड़ी को समय नहीं दे पाते। इससे तमाम व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। इस दौरान ये बात प्रमुखता से सामने आई कि उत्तर प्रदेश के दौर में पौड़ी मुख्यालय में कमिश्नर स्थायी तौर पर बैठते थे। तमाम मंडल स्तरीय कार्यालय पौड़ी से प्रॉपर काम करते थे।
राज्य बनने के बाद अधिकांश मंडलीय कार्यालय देहरादून शिफट हो गए हैं। अधिकारियों ने अपनी सुविधानुसार कैंप कार्यालय के नाम पर व्यवस्थाएं बना दी हैं। समिति ने दो टूक कहा कि मंडल मुख्यालय में कमिश्नर के स्थायी तौर पर बैठने तक आंदोलन जारी रहेगा।