नरेंद्रनगर तहसील के राजस्व कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

तीर्थ चेतना न्यूज
मुनिकीरेती। नरेंद्रनगर तहसील के राजस्व कर्मी का शव चंद्रभाग नदी में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान है। ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक नरेंद्रनगर तहसील में अमीन के पद पर तैनात कमलेश्वर प्रसाद भटट (52) का शव चंद्रभागा नदी में मिला। शरीर में चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
समाचार लिखे जाने तक फॉरेंसिक टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। इसको लेकर लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक कल रात घर नहीं लौटा था। बहरहाल, राजस्व कर्मी का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।