न्याय पंचायत सांगुड़ा में खेल महाकुंभ संपन्न
सात गांवों के 110 बच्चों ने किया प्रतिभाग
तीर्थ चेतना न्यूज
मुंडनेश्वर। न्याय पंचायत सांगुड़ा में दो दिवसीय खेल महाकुंभ संपन्न हो गया। न्याय पंचायत स्तर पर अव्वल रहे खिलाड़ी अब ब्लॉक स्तर पर प्रतिभाग करंेगे।
राजकीय इंटर कालेज, मुंडनेश्वर के क्रीड़ा प्रांगण में चल रही दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएँ धूमधाम से संपन्न हो गई। खेल महाकुंभ में न्याय पंचायत सांगुड़ा के अंतर्गत आने वाले सात गाँवों के लगभग 110 बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
अंडर 14 ग्रुप 600 मीटर दौड़ ( बालिका वर्ग) में दीपिका और अभिषेक (बालक वर्ग) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया स खो – खो में मिर्चाैड़ा प्रथम और कोटागढ़ ग्राम द्वितीय रहे अंडर 17 ग्रुप 3000 मीटर दौड़ में कनिका ( बालिका वर्ग) और दीपक ( बालक वर्ग) प्रथम रहे स लम्बी कूद में प्रियांजलि एवं अभिषेक प्रथम रहे स वालीबॉल में मिर्चाैड़ा प्रथम और सांगुड़ा द्वितीय रहे।
इस अवसर पर कुलदीप मंझेड़ा, ग्राम प्रधान सांगुड़ा , कोतवाल सिंह नेगी एसएमसी अध्यक्ष , उत्तम सिंह गुसाईं प्रधानाचार्य सहित कई स्थानीय निवासी मौजूद रहे। खेलों का संचालन सतीश बलूनी, मुनेश चंद्र और प्रमोद आर्य, कैलाश गौड़ अरविंद बिष्ट ,संजय जुगराण ने किया स मंच संचालन श्री परमेश्वरी प्रसाद जुगराण जी द्वारा किया गया।