पत्रकार नागेंद्र प्रसाद रतूड़ी का निधन
तीर्थ चेतना न्यूज
मुनिकीरेती। राज्य आंदोलनकारी, शिक्षक और स्वतंत्रत पत्रकार नागेंद्र प्रसाद रतूड़ी का निधन हो गया। वो अपने पीछे भरा परिवार छोड़ गए।
स्वतंत्र पत्रकार नागेंद्र प्रसाद रतूड़ी का पैतृक गांव सीला, यमकेश्वर में निधन हो गया। वो कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। रतूड़ी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
ग्राम्यांचल पत्रकार एसोसिएशन, मुनिकीरेती प्रेस क्लब, गुरूकुल स्कूल परिवार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। मुनिकीरेती प्रेस क्लब की बैठक में अध्यक्ष सूर्य चंद सिंह चौहान ने कहा कि क्लब ने एक उत्साही और अनुभवी पत्रकार खो दिया।
महामंत्री संजय बडोला ने कहा कि रतूड़ी के अनुभवों का लाभ मुनिकीरेती प्रेस क्लब को मिला और क्लब ने अच्छे से आकार लिया। बैठक में भारत भूषण कुकरेती, रमाबल्लभ भटट, धनीराम बिंजोला, कृष्णा डोभाल आदि ने शोक व्यक्त किया।
तीर्थ चेतना के संपादक सुदीप पंचभैया, ऋषि टाइम्स के संपादक राजेश रावत ने रतूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
पेशे से सरकारी शिक्षक रहे नागेंद्र प्रसाद रतूड़ी राज्य आंदोलन में सक्रिय रहे। राजकीय सेवा से निवृत्त होने के बाद वो सक्रिय रूप से पत्रकारिता करने लगे थे।