गवर्नमेंट पीजी कॉलेज गैरसैंण मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता
तीर्थ चेतना न्यूज
गैरसैंण। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, गैरसैंण में एनएसएस इकाई के बैनर तले मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र/छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
बुधवार को गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, गैरसैंण में प्रिंसिपल प्रो. केएन बरमोला के निर्देशन में एनएसएस के बैनर तले मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके कॉलेज के सभी संकाय के छात्र/छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
रंगोली में छात्र/छात्राओं ने विभिन्न विषयों को फोकस करते हुए शानदार रंगोली तैयारी की। रंगोली को खूब सराहा गया।
इसके अलावा छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में भी हाथ आजमाए और इसके माध्यम से लोगों को दीपावली का शुभकामनााएं दी। इसके अलावा इस मौके पर कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।