वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा नौटियाल का निधन

वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा नौटियाल का निधन
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। वरिष्ठ पत्रकार एवं ऋषिकेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष दुर्गा नौटियाल नहीं रहे। उनका दिल्ली में उपचार चल रहा था।

तीर्थनगरी ऋषिकेश के पत्रकारों के लिए दुखद खबर है। सबके चहेते मिलनसार वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा नौटियाल का निधन हो गया। पिछले एक माह से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। कुछ दिल पूर्व परिजन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले गए थे। दिल्ली से लौटते वक्त मेरठ के पास उन्होंने अंतिम सांस ली।

नौटियाल अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारों में भारी शोक व्याप्त है। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने नौटियाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *