धामी कैबिनेट ने भू-कानून पर लगाई मुहर

धामी कैबिनेट ने भू-कानून पर लगाई मुहर
Spread the love

उत्तराखंड के संसाधनों की रक्षा करेगा नया कानूनः मुख्यमंत्री

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। राज्य कैबिनेट ने सशक्त भू-कानून पर मुहर लगा दी है। दावा किया जा रहा है कि इस कानून के लागू होने से उत्तराखंड के संसाधनों खासकर भूमि की रक्षा हो सकेगी।

राज्य गठन के बाद बाहर के लोगों ने उत्तराखंड में बेतहाशा जमीने खरीदी हैं। पर्वतीय क्षेत्र में लोग एक तरह से भूमिहीन होने लगे हैं। जमीनों की बेतहाशा खरीदफरोख्त पर रोक लगाने के लिए सशक्त भू-कानून की मांग लंबे समय से होती रही है। आखिरकार बुधवार धामी कैबिनेट भू कानून पर मुहर लगा दी गयी।

इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहा कि भाजपा सरकार राज्य, संस्कृति और मूल स्वरूप की रक्षक है। ट्वीट कर सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरी तरह सम्मान करते हुए आज कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को मंजूरी दे दी है।

दावा किया कि इससे राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा, साथ ही प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कहा कि राज्य सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और हम कभी भी उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे।

इस निर्णय से यह स्पष्ट हो जाता है कि हम अपने राज्य और संस्कृति की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। निश्चित तौर पर यह कानून प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *