देवप्रयाग में दूषित पेयजल आपूर्ति के विरोध में जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन, धरना

देवप्रयाग में दूषित पेयजल आपूर्ति के विरोध में जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन, धरना
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देवप्रयाग। नगर क्षेत्र और भटकोट न्याय पंचायत क्षेत्र में हो रही दूषित पेयजल आपूर्ति के विरोध में स्थानीय लोगों ने जल संस्थान के कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया।

विगत कई दिनों से देवप्रयाग नगर और भटकोट न्याय पंचायत क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है। इससे बीमारी फैलने की आशंका है। कई बार शिकायत के बावजूद जल संस्थान के अधिकारी इस पर गौर नहीं कर रहे हैं।

सोमवार को राज्य आंदोलनकारी विनोद टोडरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने जल संस्थान के कार्यालय पर प्रदर्शन किया और धरना दिया। लोगों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों दूषित पेयजल की बोतल भी सौंपी।इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि संस्थान ने दो-तीन सालों से टैंकों की सफाई नहीं की।

इसकी वजह से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। दो टूक कहा कि नगर और भटकोट न्याय पंचायत में दूषित पेयजल से किसी भी प्रकार की बीमारी फैलने के लिए जल संस्थान जिम्मेदार होगा।

इस दौरान अधिकारियों के बारिश को इसकी वजह बताने के तर्क को सिरे से नकार दिया। बहरहाल, जल संस्थान के अधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया।

इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी बिनोद टोडरिया के अलावा त्रिवेंद्र रावत, विकास ध्यानी, अनुसूइया मिश्रा, पूर्व प्रधान रजनी देवी टोडरिया, नटवरलाल कोटियाल, विनोद जोशी, प्रकाश प्रयागवाल, संध्या ध्यानी, नीरज रावत, नीता ध्यानी आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *