कांग्रेस की श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा बचाओ पद यात्रा शुरू
पहले दिन धर्मनगरी से तीर्थनगरी पहुंची यात्रा
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा जी के नेतृत्व में हरिद्वार से श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा बचाओ पद यात्रा शुरू हो गई। पहले दिन यात्रा ने धर्मनगरी हरिद्वार से तीर्थनगरी ऋषिकेश का सफर तय किया।
बुधवार को हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी से कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में हरिद्वार से श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा बचाओ पद यात्रा शुरू की। इसमें शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश देखती ही बनता था। हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता पद यात्रा के साथ जुड़ते रहे।
पद यात्रा के विभिन्न पड़ावों में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने लोगों को बताया कि आखिर उन्हें पद यात्रा क्यों करनी पड़ रही है। कहा कि भाजपा सरकार द्वारा विश्व सनातन धर्म की आस्था के केन्द्र श्री केदारनाथ ज्योर्तिलिंग के साथ छेड़-छाड़ करते हुए सोने को पीतल में बदल दिया और अब नई दिल्ली में केदारनाथ शिला लेजाकर सदियों पुरानी वैदिक एवं सनातनी परम्पराओं को तोड़ते हुए मन्दिर के नाम पर ज्यार्तिलिंग की स्थापना कर समस्त हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड करने का काम किया है।
इसका विरोध स्वयं ज्योतिष्पीठ के श्री शंकराचार्य जी ने भी किया है। भारतीय जनता पार्टी सरकार के इस कृत्य पर उनकी बुद्धि की शुद्धि हेतु यह पदयात्रा का आयोजन किया गया है।
आज आई डी पी एल स्थित सिटी गेट पर प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व हरिद्वार से शुरू हुई पद यात्रा में उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, विधायक विक्रम सिंह नेगी, ममता राकेश, लखपत बुटोला, मनोज तिवारी, पूर्व विधायक रणजीत रावत, ललित फर्स्वाण, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह, जयेंन्द्र रमोला,प्रदेश सचिव महंत विनय सारस्वत,मदन मोहन शर्मा,सुधीर राय,पार्षद मनीष शर्मा, जिला अध्यक्ष अंशुल त्यागी,पार्षद सरदार गुरविंदर सिंह गुरी,मधु मिश्रा, शैलेन्द्र बिष्ट, ललित मोहन मिश्र, संजय भारद्वाज, संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल, मंडलम अध्यक्ष सचबीर भंडारी,प्रदीप चंद्रा,पार्षद देवेंद्र प्रजापति, गौरव यादव,रामकुमार भतालिए,ओम सिंह, सुभाष जखमोला, सिंहराज पोसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल रावत, रुकम पोखरियाल,राजेश शाह, रामकुमार भतालिए, राजवीर तोमर,प्रवीण गर्ग, इमरान सैफी, अभिषेक शर्मा,जगजीत सिंह जग्गी,जयपाल बिट्टू, बबलू चौहान, बृज भूषण बहुगुणा, रजनीकांत रंजन,पार्षद राधा रमोला,मधु जोशी, कमलेश शर्मा, ममता रमोला, सरोज देवरानी, रौशनी देवी,उमा ओबेरॉय, अभिनव मलिक आदि बहुत से कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।