बरसात के बाद सड़क सुधारीकरण को चले युद्ध स्तर पर अभियानः धामी
तीर्थ चेतना न्यूज
देहरादून। बरसात के बाद राज्य की सड़कें चकाचक हो जाएंगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क सुधारीकरण का काम युद्धस्तर पर किया जाए।
इन दिनों राज्य की कई सड़के गडढों में तब्दील हो गए हैं। क्या नेशनल हाइवे और क्या स्टेट और निकायों की सड़क। सभी का बुरा हाल है। सरकार ने इन सड़कों का संज्ञान लिया है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही राज्य की सड़कें फिर से चकाचक हो जाएंगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री आर.के. सुधांशु को निर्देश दिए हैं कि बरसात खत्म होने के साथ ही प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाए। जैसे ही बरसात समाप्त हो सड़कों के सुधार के लिए तीव्र गति से काम किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान के तहत सड़कों के सुधारीकरण के कार्य किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बारिश के कारण जहां भी सड़कें टूटी हैं वहां प्राथमिकता से काम किया जाए।