केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव 20 नवंबर को

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव 20 नवंबर को
Spread the love

झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

तीर्थ चेतना न्यूज

नई दिल्ली। झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव 20 नवंबर को होगा।

मंगलवार को निर्वाचन आयोग ने झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों में भी उपचुनाव का ऐलान किया गया है।

उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को चुनाव होगा। 23 नवंबर को मतगणना/ परिणाम आएंगे। झारंखंड की 81 सीटों पर दो चरणों 13 और 20 नवंबर को चुनाव होगा। महराष्ट्र में चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होगा।

उत्तर प्रदेश की 10 में से नौ विधानसभा में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। नौ सीटों पर 13 नवंबर को चुनाव होगा।

केरल का वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को चुनाव होगा। महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव 20 नवंबर का चुनाव होगा।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *