उत्तराखंड से लोकसभा के बाद राज्य सभा में भी शून्य हुई कांग्रेस

उत्तराखंड से लोकसभा के बाद राज्य सभा में भी शून्य हुई कांग्रेस
Spread the love

ऋषिकेश। उत्तराखंड से लोकसभा के बाद अब राज्य सभा में भी कांग्रेस शून्य हो गई। दोनों सदनों में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व भाजपा के सांसद करेंगे।

2014 और 2019 के आम चुनाव में उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट भाजपा ने जीती। यानि लोकसभा में उत्तराखंड से कांग्रेस का स्कोर शून्य है। अब राज्य सभा में भी कांग्रेस का स्कोर शून्य हो गया है। उत्तराखंड से भाजपा ने कांग्रेस से राज्य सभा की सीट छीन ली।

पार्टी की प्रत्याशी डा. कल्पना सैनी निर्विरोध निर्वाचित हुई। राज्य सभा में भाजपा को इससे मजबूती मिलेगी। इस तरह से राज्य की तीनों राज्य सभा सीट अब भाजपा के पास चली गई। उत्तराखंड से कांग्रेस लोकसभा के साथ ही राज्य सभा में भी शून्य हो गई।

बहरहाल, उत्तराखंड की एक राज्य सभा की सीट पर चुनाव नतीजे आते ही कांग्रेस नेता प्रदीप टम्टा अब पूर्व सांसद हो गए। हालांकि उनका कार्यकाल अभी कुछ दिन शेष है। इस तरह से कह सकते हैं कि देश की दो सबसे बड़ी पंचायत में उत्तराखंड से कांग्रेस का कोई प्रतिनिधि नहीं होगा।

उत्तराखंड में कांग्रेस के लिए ये बड़ा राजनीतिक धक्का है। कांग्रेस कब ऐसी स्थिति से उभरेगी ये देखने वाली बात होगी। 2024 में कांग्रेस के पास आम चुनाव में मौका होगा। इसके लिए पार्टी कितनी तैयार है ये आने वाला वक्त बताएगा।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *