उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का नाम तय, कैबिनेट के चेहरे भी फाइनल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का नाम तय, कैबिनेट के चेहरे भी फाइनल
Spread the love

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया गया है। कैबिनेट के चेहर भी फाइनल हो गए हैं। प्रदेश के दिग्गज नेताओं को इसके संकेत भी दे दिए गए हैं। 19/20 मार्च को नाम सार्वजनिक भी हो जाएंगे।

उत्तराखंड की राजनीति में इन दिनों भले ही कौन बनेगा मुख्यमंत्री की ही चर्चा हो। मगर, भाजपा हाईकमान 11 मार्च को ही राज्य के लिए नए मुख्यमंत्री का नाम तय कर चुका था। समीकरणों की साधने और दिल्ली-देहरादून की दौड़ भी सिर्फ इसलिए कराई गई ताकि लगता रहे कि कई नामों पर चर्चा हो रही है।

तीन विधायकों के नाम पर जरूर फीडबैक लिया गया था। मगर, निर्णय इससे इत्तर है। भाजपा हाईकमान मुख्यमंत्री का नाम तय कर चुका है। 19 या 20 मार्च को इसका ऐलान भी हो जाएगा। जिस चेहरे की ताजपोशी होनी है और जिसके होने की चर्चाएं खूब हो रही हैं दोनों को आपस में बड़े दरबार में बिठाकर संकेत दे दिए गए हैं।

दिल्ली से लौटे नेताओं का बॉडी लैंग्वेज भी काफी कुछ बयां कर रहा है। यही नहीं उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं को भी इसको लेकर इशारे हो गए हैं। यही वजह है कि मीडिया में चल रही मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की दौड़ अब बगैर फिनिशिंग लाइन की ही रह गई है।

Tirth Chetna

One thought on “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का नाम तय, कैबिनेट के चेहरे भी फाइनल

  1. नाम सर्वसम्मत से तय होते हैं या एक व्यक्ति के मत से ??
    शायद संविधान तो ये कहता है कि विधायक अपना नेता खुद चुनते हैं और जिसपे सभी सहमत हों वो मुखिया हो जाता है ,,
    पर अब जनता भी विधायकों को नही चुनती वो सीधा हाईकमान के चेहरे पर वोट कर रहे हैं इसलिए cm भी नीचे से ही फाइनल होता है,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *