नगर पालिका मुनिकीरेती के पूर्व अध्यक्ष उत्तम सिंह राणा का निधन
तीर्थ चेतना न्यूज
मुनिकीरेती। नगर पालिका मुनिकीरेती के पूर्व अध्यक्ष उत्तम सिंह राणा (91) नहीं रहे। वो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने शोक प्रकट किया।
वर्ष 1997-02 तक मुनिकीरेती नगर पालिका के अध्यक्ष रहे उत्तम सिंह राणा का बीती रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो पिछले कुछ दिनों से उम्र संबंधित दिक्कतों का सामना कर रहे थे। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया।
नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण, पूर्व अध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल आदि ने राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को मुनिकीरेती के पूर्णानंद घाट पर किया जाएगा।
