प्रियांशी और शुभ ने किया बोर्ड परीक्षा में टॉप
तीर्थ चेतना न्यूज
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की नतीते घोषित कर दिए गए हैं। 10 वीं में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। जबकि 12 वीं में माहोबा के शुभ छाबड़ा ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यूपी बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में 10 वीं और 12 वीं के नतीजे घोषित किए। बुधवार को प्रयोगराज स्थित बोर्ड कार्यालय में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। 10 वीं में 75 प्रतिशत और 12 वीं में 86 प्रतिशत छात्र/छात्राएं पास हुई। 10 वीं सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 98 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया।
दूसरे स्थान पर कानपुर देहात के कुशाग्र पांडे, अयोध्या की निश्खत नूर, पीलीभीत के अर्पित गंगवार, मथुरा की कृष्णा झा और सुल्तानपुर की श्रेयसी सिंह पहले पांच स्थानों में रहे। 12 वीं महोबा की शुभ छाबड़ा ने 97.80 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया।
पीलीभीत के सौरभ गंगवार, इटावा की अनामिका, फतेहपुर की प्रियांशु, खुशी, सिद्वार्थनगर की सुप्रिया, इटावा के शिव, कनौज के पियूष तोमर, प्रयागराज के सुभाषना और फतेहपुर के विक्रम सिंह पहले 10 स्थानों में रहे।


