नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री श्रीपद नायक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनकी पत्नी और सहायक की मौत हो गई। प्रधानमंत्री समेत तमाम केंद्रीय मंत्रियों ने मंत्री का हालचाल जाना और उनकी पत्न्ी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
हादसा सोमवार देर शाम कर्नाटक के उत्तरी कन्नड़ जिले में हुआ। श्रीपद नायक परिवार के साथ कर्नाटक के येलापुर में स्थित गणपति मंदिर गए थे। वहां से लौटते समय उत्तर कन्नड़ जिले में अंकोला के पास उनकी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
अंकोला में प्राथमिक उपचार के बाद गोवा मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया। अस्पताल पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री ने देर रात मीडिया से बात करते हुए कहा है कि केंद्रीय मंत्री खतरे से बाहर हैं। जबकि उनकी पत्नी विजया की हॉस्पिटल ले जाते वक्त ही मौत हो गई। केंद्रीय मंत्री के सहायक की भी इस हादसे में मौत हो गई।
प्रधानमंत्री समेत तमाम केंद्रीय मंत्रियों ने श्रीपद नायक का हालचाल जाना। जबकि उनकी पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया।