ऋषिकेश। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में पूरी कैबिनेट काम करते दिख रही है। अधिकांश मंत्री आम जन के काम करने के लिए हामी भर रहे हैं।
तीरथ सिंह रावत सरकार में सभी मंत्री पूरी क्षमता के साथ काम करते हुए दिख रहे हैं। यही नहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी पार्टी की सरकार होने का फील गुड देखा जा सकता है। इसे भाजपा के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। हालांकि अब 2022 के लिए समय बहुत कम है।
बहरहाल, पार्टी के कार्यकर्ता आम लोगों की छोटी-बड़ी समस्या के निदान के लिए सरकार तक पहुंचाने की बात करने लगे हैं। पिछले चार सालों में भाजपा सरकार में ऐसा नहीं देखा जा रहा था। संभवतः प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार की यही सबसे बड़ी समस्या थी।
अब थाना/चौकी, ब्लॉक/तहसील आदि स्थानों पर सरकार का मूवमेंट साफ महसूस किया जा रहा है। तीरथ सिंह रावत कैबिनेट के अधिकांश मंत्री आम जन के कार्यों को लेकर हामी भर रहे हैं। इसे तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व का असर बताया जा रहा है। तेजी से हो रहे निर्णय और पटले जा रहे निर्णय काफी कुछ बयां कर रहे हैं।