मुनिकीरेती में तीन किशोर गंगा में डूबे

मुनिकीरेती में तीन किशोर गंगा में डूबे
Spread the love

मुनिकीरेती। दोस्त का जन्म दिन मनाने गंगा के तट पर पहुंचे तीन किशोर गंगा में डूब गए। एसडीआरएफ के गोताखोर डूबे किशोरों की तलाश में जुटी है। अभी तक किसी का कोई पता नहीं चल सका है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक गुमानीवाला क्षेत्र से छह किशोर अपने दोस्त का जन्म दिन मनाने तपोवन के नीमबीच क्षेत्र में पहुंचे। यहां सभी गंगा में नहाने का प्लान बनाया। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान तीन किशोर गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गए। इसमें बर्थडे बॉय भी शामिल है।

इसमें आर्यन बंगवाल, वत्सल बिष्ट और प्रतीक शामिल हैं। देखते ही देखते अन्य दोस्तों में कोहराम मच गया। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गंगा में डूबे तीन किशोरों की तलाश में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक खोज का काम चल रहा था।

चौकी प्रभारी सत्येंद्र भंडारी ने इसकी पुष्टि की। बताया कि वत्सल बिष्ट का जन्म दिन मनाने उक्त छह किशोर उक्त क्षेत्र में पहुंचे थे।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *