टिहरी लोकसभा सीट पर भाजपा कर सकती है बदलाव

सुबोध उनियाल और मुन्ना सिंह चौहान मजबूत दावेदार
तीर्थ चेतना न्यूज
नई टिहरी। टिहरी लोकसभा सीट पर भाजपा नए सिरे से विचार कर रही है।इस सीट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और विधायक मुन्ना सिंह चौहान मजबूत दावेदार बताए जा रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्यों से एक-एक लोकसभा सीट का फीडबैक लिया जा रहा है। आम चुनाव में जीत की हैट्रिक के लिए भाजपा किसी भी स्तर पर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। उत्तराखंड की पांच में से तीन सीटों पर पार्टी नए सिरे से विचार हो रहा है। यानि यहां मौजूदा सांसदों को टिकट कट सकता है।
टिहरी लोकसभा सीट को लेकर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट भी होने लगी है। माना जा रहा है कि इस सीट पर पार्टी नए चेहरे से दांव लगा सकती है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी इस सीट पर प्रत्याशी बदलने की खासी चर्चा रही। चर्चा रही है तब बड़े स्तर के दखल के बाद किसी तरह से मौजूदा सांसद का टिकट फाइनल हो सका था।
बहरहाल, टिहरी लोकसभा सीट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान को मजबूत दावेदार बताया जा रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक उक्त को लेकर फीडबैक भी ले रही है। इसके अलावा दो और सीटों को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं जोरों पर हैं।
हरिद्वार में गत दिनों दो नेताओं के पक्ष में उनके समर्थकों के स्तर से हुई नारेबाजी को भी इसी रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक चर्चा ये भी है कि पार्टी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी चुनाव मैदान में उतार सकती है। रावत को किस सीट से चुनाव लड़ाया जाएगा इसको लेकर जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं। राजनीति के जानकार पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के मूवमेंट को लेकर अंदाजा लगाते रहे हैं।