हिमालयन O2: टिहरी लेक फेस्टिवल का काउंटडाउन शुरू
तीर्थ चेतना न्यूज
मुनिकीरेती। टिहरी लेक फेस्टिवल का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इसके तहत प्रस्तावित विभिन्न प्रतिस्पर्द्धाओं के प्रतिभागियों/ टीमों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
टिहरी जिले को पर्यटन/ सहासिक पर्यटन और यहां के प्राकृतिक नजारों को देश दुनियां की नजरों में लाने के लिए हिमालयन O2 यानि टिहरी लेक फेस्टिवल नाम से अभिनव प्रयोग किया जा रहा है। इसमें दुनिया का सबसे सुरक्षित व्हाइट राफ्टिंग जोन, शिवपुरी-मुनिकीरेती का दीदार भी पर्यटक कर सकेंगे।
सतयुग के तीर्थ देवप्रयाग में गंगा के प्रारंभिक स्थल यानि अलकनंद और भागीरथी के विहंगम संगम के नजारे को देख सकेंगे। यहां आध्यात्मिक थाती लोगों के इंतजार में है। जंगल और बुग्याल तक पहुंच बनाने वाले ट्रेकिंग रूट भी पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है।
फेस्टिवल में रोमांच पैदा करने वाला सहासिक पर्यटन देश दुनियां को यहां आने का न्योता देगा। लेक फेस्टिवल का शुभारंभ छह मार्च को होने जा रही है। यानि फेस्टिवल का काउंटडाउन शुरू हो गया है। चंद घंटों के बाद जिले की सांस्कृतिक थाती देश/ दुनिया के बीच होगी।
लोगांे की सुविधा के लिए रूट चार्ट जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाला ने नेतृत्व में प्रशासन फेस्टिवल को सफल बनाने में लगा हुआ है।
