टिहरी जिले के आठ शिक्षकों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

टिहरी जिले के आठ शिक्षकों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

नई टिहरी। शिक्षक दिवस के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिला स्तर पर चयनित शिक्षकों के साथ संवाद कर उन्हें सम्मानित करेंगे। इसमें टिहरी जिले के आठ शिक्षक शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोधिसत्व मंथन शिक्षक संवाद के तहत राज्य के शिक्षकों के साथ संवाद करेंगे। इसमें शिक्षा की गुणवत्ता और उन्नयन पर चर्चा होगी। साथ ही जिला स्तर पर चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

इसमें टिहरी जिले के आठ शिक्षक शामिल हैं। इसमें डा. अम्बरीश चंद्र चमोली प्रवक्ता, अंग्रेजी, सुधांशु चौहान प्रवक्ता, गणित, हर्षमणि पांडे प्रवक्ता, गणित, राजेश चमोली प्रवक्ता, गणित, राजेंद्र कुमार प्रवक्ता, गणित, सुनील रावत प्रवक्ता भौतिक विज्ञान, सहायक अध्यापिका श्रीमती कंचन उनियाल और प्रधानाध्यापक जगवीर सिंह खरोला शामिल हैं।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *