टिहरी जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 60.30 प्रतिशत मतदान

टिहरी जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 60.30 प्रतिशत मतदान

तीर्थ चेतना न्यूज

नई टिहरी। टिहरी जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। दूसरे चरण में चार ब्लॉकों में हुए चुनाव में औसत मतदान 60.30 प्रतिश रहा। इसमें नरेंद्रनगर ब्लॉक में सबसे अधिक और देवप्रयाग में सबसे कम मतदान हुआ।

सोमवार को टिहरी जिले में दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया।जिलाधिकारी/ निर्वाचन अधिकारी नितिका खंडेलवाल सुबह से कंट्रोल रूम से मतदान प्रक्रिया का अपडेट लेती रही। उन्होंने कुछ मतदान केंद्रोें का दौरान का व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।

जनपद के चार विकास खण्डों में आयोजित द्वितीय चरण के मतदान में कुल 60.30 प्रतिशत मतदान हुआ। विकास खंड चंबा में 61.59 प्रतिशत, देवप्रयाग 55.34 प्रतिशत, कीर्तिनगर 60.91 प्रतिशत तथा विकास खंड नरेंद्रनगर में 63.20 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों का ब्लॉक मुख्यालय स्थित कलेक्शन सेंटर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। समाचार लिखे जाने तक करीब 200 पोलिंग पार्टियां वापस अपने अपने कलेक्शन सेंटर पहुंच चुकी हैं। मतदान सामग्री जमा करने तथा बैलट बॉक्स को स्ट्रांग रूम में रखने का सिलसिला जारी।

जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी वरुणा अग्रवाल, डीडीओ मो. असलम, नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम बृजेश गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी, एडीईओ निर्वाचन विजय तिवारी, एडीईओ त्रिस्तरीय पंचायत अतुल भट्ट, एडीएसटीओ धारा सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *