राजकीय शिक्षक संघः की द्वारीखाल ब्लॉक में अब्बल अध्यक्ष और संजय मंत्री चुने गए
पौड़ी। राजकीय शिक्षक संघ की द्वारीखाल ब्लॉक इकाई के चुनाव में अब्बल सिंह रावत अध्यक्ष और संजय रावत मंत्री चुने गए। नवनिर्वाचित इकाई ने शिक्षा और शिक्षकों की बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प लिया।
गुरूवार को राजकीय शिक्षक संघ की द्वारीखाल ब्लॉक इकाई की शैक्षिक उन्नयन गोठी/अधिवेशन का आयोजन रा0शि0स0 की जनपद शाखा एवं विकास खण्ड की रा0शि0स0 की शाखा के तत्वावधान मे किया गया। जनरल बिपिन रावत सभागार में में हुए कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
अधिवेशन नई कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर अब्बल सिंह रावत, उपाध्यक्ष(पुरूष) राजीव थपलियाल, उपाध्यक्ष(महिला) श्रीमती रेखा ध्यानी, मंत्री पद पर संजय सिंह रावत, संयुक्त मंत्री(पु0) हरेंद्र सिंह राणा, संयुक्त मंत्री(म0) श्रीमती भावना नेगी, आय-व्यय निरीक्षक इंद्रमोहन डोभाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यक्रम का संचालन श्री कुलदीप सिंह नेगी ने किया।
अधिवेशन के पहले सत्र मे शैक्षिक उन्नयन पर चर्चा करते हुए राकेश नेगी, महेंद्र सिंह राणा एवं इंद्रमोहन डोभाल ने एनईपी 2020, समय समय पर बनी शिक्षा नीतियों, समय की मांग एवं परिस्थिति को देखते हुए नीति बनाना, सकारात्मकता के साथ अपने कर्तव्यों को करना आदि विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी साझा की।
मुख्य अथिति महेंद्र सिंह राणा जी ने गुरु की महिमा को अनन्त बताते हुए, इस कार्यक्रम मे आमंत्रित करने के लिए शिक्षकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि गुरुजनों के ज्ञान, प्रेरणा व प्रयासों से ही व्यक्ति जीवन के संघर्षों से लड़ने योग्य बनता है। गुरु ही अच्छे नागरिक बनाता है, इंजीनियर, डॉक्टर, बैज्ञानिक बनाते हैं और नेता भी बनाते हैं।
इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा, मंडलीय संयुक्त मंत्री पंकज ध्यानी, जिला मंत्री मनमोहन सिंह चौहान, जिला संगठन मंत्री राजेन्द्र भंडारी, ब्लॉक अध्यक्ष थलीसैंण बिजेन्द्र बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष दुगड्डा विजेंद्र सिंह तोमर, मंत्री संजय रावत, ब्लॉक अध्यक्ष एकेश्वर डब्बल सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष कोट राजेश भट्ट, पूरन सिंह नेगी, पूर्व ब्लॉक मंत्री दुगड्डा आशीष खर्कवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष खिर्सू श्री मनोज काला आदि उपस्थित थे।’
द्वितीय सत्र मे ब्लॉक कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।