श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के डा. हेमंत अध्यक्ष और प्रो. अंजनी दूबे सचिव चुने गए

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के डा. हेमंत अध्यक्ष और प्रो. अंजनी दूबे सचिव चुने गए

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न हो गया। डा. हेमंत सिंह परमार अध्यक्ष और प्रो. अंजनी प्रसाद दूबे सचिव पद पर निर्वाचित हुए।

मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद डा. हेमंत सिंह परमार ने प्रो. नवीन कुमार शर्मा को 24 मतों से हराया। डा. परमार को 33 और प्रो. शर्मा को नौ मत मिले। इस पद के तीसरे प्रत्याशी प्रो. मनोज यादव को मात्र दो मत मिले।

सचिव पद पर हुए सीधे मुकाबले में प्रो. अंजनी प्रसाद दूबे विजयी रहे। उन्होंने डा. सुनीति कुमार कुड़ियाल को 20 मतों से हराया। प्रो. दूबे को 32 और डा. कुड़ियाल को 12 मत मिले। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर प्रो. आशीष कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष महिला पर प्रो. कल्पना पंत, संयुक्त सचिव पद पर प्रो. प्रमोद कुमार कुकरेती और कोषाध्यक्ष पद पर प्रो. वीरेंद्र नाथ गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. पीके सिंह ने निर्वाचित प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की और सभी को शपथ दिलाई। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने शिक्षा, शिक्षकों और विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प लिया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *