स्वीटी रावत गडूल की प्रधान निर्वाचित

स्वीटी रावत गडूल की प्रधान निर्वाचित

तीर्थ चेतना न्यूज

रानीपोखरी। ग्राम पंचायत गडूल में प्रधान पद पर स्वीटी रावत निर्वाचित घोषित हुई हैं। उन्होंने सीधे मुकाबले में कमला पुंडीर को 137 मतों से शिकस्त दी।

गुरूवार कोई डोईवाला में हुई मतों की गणना के बाद ग्राम पंचायत गडूल में प्रधान पद पर स्वीटी रावत को निर्वाचित घोषित किया गया।

उन्होंने सीधे मुकाबले में कमला पुंडीर को 137 मतों से शिकस्त दी। जीत के बाद समर्थकों ने मतगणना परिसर में बाहर स्वीटी रावत का जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर स्वीटी रावत ने कहा कि गांव की बेहतरी के लिए बड़ों के अनुभव और साथियांे के उत्साह को साथ लेकर काम करंेगी। स्वीटी रावत के पति धर्मेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ग्राम पंचायत के लोगों के भरोसे पर खरे उतरेंगे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *