द्वारीखाल ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल के छात्र/छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण

द्वारीखाल ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल के छात्र/छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

द्वारीखाल। ब्लॉक के आठ गवर्नमेंट जूनियर हाई स्कूल के छात्र/छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत गढ़वाल रेजीमेंट के मुख्यालय लैंसडाउन का भ्रमण किया।

शुक्रवार को आठ स्कूलों के करीब 36 छात्र/छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में शिरकत की। भ्रमण दल लैंसडाउन पहुंचा और छात्र/छात्राओं को तमाम ऐतिहासिक स्थलों से रूबरू कराया। इसकी शुरूआत म्यूजियम से हुई।

इसके बाद डायस स्टेडियम, चर्च, टिपन टॉप, भूलाताल आदि का भ्रमण किया। म्यूजिम में छात्र/छात्राओं ने खूब रूचि दिखाई। यहां गढ़वाल राइफल के इतिहास, सेना के हथियार, मेडल, युद्धों में प्रयोग किए गए अस्त्र-शस्त्र, प्राचीन व़ाद्य यंत्र, टिहरी के राजा द्वारा दी गई भेंट, प्रथम विश्व युद्ध के चित्र और दस्तावेज आदि के बारे में छात्र/छात्राओं ने जानकारी हासिल की।

इसके अलावा डायस स्टेडियम में सैनिक के प्रतिदिन होने वाले अभ्यास और गतिविधियों की जानकारी दी गई। इसके अलावा लैंसडाउन के आस -पास के भूगोल और वनस्पति के बारे में भी छात्र/छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई।

शैक्षिक भ्रमण में बीआरसी मानवी कोटनाला, जय सिंह बिष्ट, श्रीमती माया रावत, हरीश चंद्र नैनवाल, नवीन कुमार कन्नौजिया, दुर्गेश चरण कुकरेती, नीरज कुमार पथिक ने छात्र/छात्राओं को मार्गदर्शन किया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *