सुरकंडा देवी रोपवे में खराबी, विधायक समेत श्रद्धालु ट्राली में फंसे

सुरकंडा देवी रोपवे में खराबी, विधायक समेत श्रद्धालु ट्राली में फंसे
Spread the love

नई टिहरी। सुरकंडा देवी रोपवे में आई तकनीकी खराबी से टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय समेत तमाम श्रृद्धालु ट्राली में फंस रहे। जानकारी के मिलती ही टिहरी से लेकर देहरादून तक हड़कंप मचा रहा।

सुरकंडा देवी रोपवे का हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया था। रविवार को रोपवे में तकनीकी खराबी आ गई। परिणाम ट्राली अचानक हवा में फंस गई। तब टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय भी दर्शन कर लौट रहे थे।

ट्राली में फंसने की सूचना मिलते ही टिहरी से लेकर देहरादून तक हड़ंकप मंच गया। करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह से रोपवे की हवा में फंसी ट्राली में मूवमेंट शुरू हुआ। इसके बाद विधायक उपाध्याय समेत अन्य श्रृद्धालु सुरक्षित उतर सकें।

विधायक उपाध्याय ने इसकी पुष्टि की। बताया कि रोपवे संचालकों का कहना है कि रोपवे की एलाइनमेंट में कुछ दिक्कत आ रही है। इसे सही किया जा रहा है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *