बजट में दिखती है सीएम धामी की दूरदृष्टि और पक्का इरादाः सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी

बजट में दिखती है सीएम  धामी की दूरदृष्टि और पक्का इरादाः सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेष। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तुत राज्य के बजट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदृष्टि के साथ ही राज्य की बेहतरी का पक्का इरादा साफ-साफ दिखता है।

ये कहना है भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी का। रेलव रोड स्थित पार्टी कार्यालय में बजट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बजट हर दृष्टि से पूरी तरह से संतुलित है। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। राज्य के विकास पर खास फोकस है।

बजट में इस बात का खास ध्यान रखा गया है कि उत्तराखंड में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित हों। युवाओं में नियोक्ता बनने की मन सिथति बनें। इसके लिए पर्यटन, कृषि, उद्यानिकी, तकनीकी शिक्षा को प्रमोट करने के लिए बजट का प्राविधान सुनिश्चित किया गया है।

भाजपा प्रवक्ता सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी ने कहा कि राज्य की आय के स्रोतों को डेवलेप करने के लिए भी प्रयास किए गए हैं। वास्तव में बजट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदृष्टि और पक्का इरादा साफ झलकता है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य के बजट तैयार करने से पहले जन आकांक्षाओं पर गौर किया गया। जरूरतों की प्राथमिकता तय की गई है। यही वजह है कि बजट की हर स्तर पर सराहना हो रही है।

कहा कि बजट के बढ़ते आकार के साथ ही पहले बार सरकार ने बजट व्यय के लिए मासिक कलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इससे खर्च और धरातलीय कार्य एट ए ग्लांस सामने आ जाएंगें। इसे विकास कार्यों की मॉनिटरिंग प्रॉपर होगी और विकास कार्यों में गति आएगी।

इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, महामंत्री राजेंद्र सिंह तड़ियाल, मीडिया प्रभारी विनोद भटट, पवन शर्मा, गणेश रावत, गौरव कैंथोला, जयंत किशोर शर्मा, कपिल गुप्ता, राजू नरसिम्हा, शिव कुमार गौतम आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *